Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -04-Jun-2023 मेरे मन की बात

आधार छंद-चौपाई
शीर्षक-मेरे मन की बात

महाकाय को आज मनाऊॅं।
महाकाव्य लिखकर दिखलाऊॅं।।
लिखती दोहे छंद चौपाई।
ऐसे भावों की हो अगुवाई।।
अलंकार से सजती रचना।
अशुद्धियों से मानव बचना।।
प्रियाराय कवि मुक्तक रचती।
तुकबंदी में आशय लिखती।। 

कविताई से जग हर्षाते।
अपने भावो को दर्शाते।।
दृश्य लगे हमको मनुहारी।
परिचर्चा में शब्द उतारी।।
सजल नयन अब सबसे कहते।
 सारी पीड़ा हम ही सहते।।
महाकाव्य लिखकर दिखलाऊॅं।
सबके मन को  मैं बहलाऊॅं।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   15
5 Comments

Natasha

06-Jun-2023 01:09 PM

Beautiful

Reply

Punam verma

05-Jun-2023 09:31 AM

Very nice

Reply

खूबसूरत रचना

Reply